IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच?

स्पोर्ट्स|TOP HEADING NEWS
India vs New Zealand 2nd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।
पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने दबाव के बीच 93 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर एक बार फिर साबित किया कि बड़े मैचों के खिलाड़ी क्यों कहलाते हैं। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
IND vs NZ 2nd ODI: मुकाबला क्यों है खास?
दूसरा वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
· अगर भारत ये मैच जीत लेता है तो सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।
· वहीं न्यूजीलैंड के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हार के साथ ही सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी।
भारतीय फैंस को एक बार फिर अपने स्टार बल्लेबाजों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि कीवी टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी।
कब खेला जाएगा IND vs NZ दूसरा वनडे?
(भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कब खेला जायेगा?)
भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच
14 जनवरी 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा IND vs NZ 2nd ODI?
(IND vs NZ 2nd ODI Venue)
ये मुकाबला
निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में आयोजित होगा।
राजकोट की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है।
IND vs NZ 2nd ODI मैच का समय
(IND vs NZ Match Timing)
· मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे
· टॉस: दोपहर 1:00 बजे
दोपहर में होने वाला ये मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाला है।
टीवी पर कहां देखें IND vs NZ 2nd ODI लाइव?
(कैसे और कहाँ पर देखें IND vs NZ 2nd ODI Live on TV?)
जो दर्शक टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, वे
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
India vs New Zealand 2nd ODI Live Telecast का आनंद ले सकते हैं।
मोबाइल पर कैसे देखें IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming?
(IND vs NZ Live Streaming Mobile)
अगर आप मोबाइल या टैबलेट पर मैच देखना चाहते हैं, तो
Jio Hotstar App पर
IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming उपलब्ध होगी।
यहां फैंस लाइव मैच के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री का विकल्प भी चुन सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
पहले वनडे की तरह दूसरे मुकाबले में भी सभी की निगाहें इन स्टार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी—
· रोहित शर्मा – बड़ी पारी की तलाश में
· विराट कोहली – फॉर्म में लौट चुके कोहली
· शुभमन गिल – कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी
· रवींद्र जडेजा – ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद
इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही मैच की दिशा तय कर सकता है।

IND vs NZ 2nd ODI: दोनों टीमों की संभावित स्क्वॉड
🇮🇳 भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी।
🇳🇿 न्यूजीलैंड टीम
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे, निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉन्वे, माइकल रे समेत अन्य खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें
· IND vs NZ ODI: आयुष बडोनी को पहली बार मिला मौका, प्लेइंग इलेवन में बदलाव
· Virat Kohli Record: कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा खास रिकॉर्ड


